20 दिन पहले घर से लापता हुई 19 वर्षीय महिला को किया बरामद।

😊 Please Share This News 😊
|

फरीदाबाद, 28 जनवरी (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सरजीत सिंह की टीम ने 20 दिन पहले घर से लापता हुई 19 वर्षीय महिला को सकुशल बरामद किया है।
विगत 6 जनवरी को अपने घर से लापता हुई 19 वर्षीय महिला को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से महिला का गाजियाबाद विजय नगर का पता लगा। जिस पर कार्रवाई करते हुए तुरंत क्राइम ब्रांच कैट टीम ने महिला को बरामद कर लिया है। महिला के परिजनों को सूचन दी गई। महिला से परिजनों के सामने पूछताछ की गई जिसमें महिला ने बताया कि उसका किसी बात को लेकर परिवार के साथ गृह क्लेश चल रहा था। जिससे नाराज होकर महिला बिना बताए घर से निकल गई थी। परिवारजनों को हिदायत देते हुए सकुशल हवाले कर दिया है। गुमशुदा महिला के परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |