महात्मा कन्हैया लाल महता तथा डा.विमल महता की पुण्य तिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

महात्मा कन्हैया लाल महता तथा डा.विमल महता की पुण्य तिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 28 जनवरी (अरुण शर्मा)। महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान तथा आर्य केन्द्रीय सभा फरीदाबाद के तत्वाधान आज संस्था प्रधान महान विभूति महात्मा कन्हैया लाल महता तथा डा. विमल महता की पुण्य तिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय के सभागार में मनाया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान ओम योग संस्थान के संस्थापक योगी राज ओम प्रकाश महाराज मौजूद थे। संस्थान के अध्यक्ष आनंद महता ने पुष्प गुच्छ से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम का आरंभ गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति से किया गया। तत्पश्चात विभिन्न के एल महता दयानंद विद्यालयों से आई शिक्षिकाओं श्रीमति तृषा, श्रीमती प्रतिभा, श्रीमती अभिलाषा तथा छात्रों ने अपने भजनों के माध्यम से स्वामी दयानंद एवं श्री महता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विद्यालय से आए छात्रों ने अपने नृत्य से समा बांध दिया। तत्पश्चात केएल महता दयानंद विद्यालय के छात्रों को अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। संस्थान के अध्यक्ष आनंद मेहता ने सभी गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद दिया।
मुख्य अतिथि ओमप्रकाश योगाचार्य ने महता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा महता जी के जीवन तथा उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्री मेहता का जीवन एवं सामाजिक कार्यो को हम सभी के लिए अनुसरणीय बताया। आर्य समाज के गणमान्य विद्वानों एवं फरीदाबाद के गणमान्य महानुभावों ने महता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!