विधायक राजेश नागर की पहल पर सरपंचों को मिले पांच करोड़ रुपये। (अधिकारियों संग सरपंचों, जिला पार्षदों एवं ब्लॉक समिति सदस्यों की करवाई बैठक) – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विधायक राजेश नागर की पहल पर सरपंचों को मिले पांच करोड़ रुपये। (अधिकारियों संग सरपंचों, जिला पार्षदों एवं ब्लॉक समिति सदस्यों की करवाई बैठक)

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 24 जनवरी (अरुण शर्मा)। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विजेता सरपंचों, जिला पार्षदों एवं ब्लॉक समिति सदस्यों के साथ पंचायत विभाग के अधिकारियों की एक बैठक विधायक राजेश नागर के भतौला निवास पर हुई। जिसमें सरपंचों को गांव में विकास के लिए पांच करोड़ रुपये निर्गत किए गए।
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने बताया कि आज बेहतर सामंजस्य के लिए ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कराई है। जिसमें सभी का एक-दूसरे से परिचय हुआ और स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई। विधायक श्री नागर ने बताया कि आज की बैठक का मकसद विकास को गति देना है। उन्होंने बताया कि अब चुनाव होने के बाद गांवों में भी विकास कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। इसके लिए आज पांच करोड़ रुपये पंचायतों को दे दिए गए हैं। यह तो शुरुआत है गांवों में विकास की, आगे आने वाले समय में करोड़ों रुपयों से हमारे गांवों को चमकाने की तैयारी है।
विधायक राजेश नागर ने बताया कि अधिकारियों को कह दिया गया है कि जिसे काम करना है, वही तिगांव क्षेत्र में रहे अन्यथा अपना तबादला करवा ले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से करोड़ों रुपये जनता की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं। ऐसे में किसी अधिकारी को यदि काम नहीं करना हैए तो हम उसे उसकी सही जगह पर भिजवा देंगे।
इस अवसर पर सीईओ पंचायत विभाग सुमन दहिया, एसई रूप हुड्डा, एक्सईएन गजेंद्र सिंह, एसडीओ हरेंद्र सिंह, डीडीपीओ प्रदीप मोर, बीडीओ अजीत सिंह सहित जिला पार्षद अनिल पाराशर, सरपंचों में तिगांव नागर पट्टी से विक्रम प्रताप नागर, तिगांव अधाना पट्टी से वेदप्रकाश, ताजूपुर से पवन, भैंसरावली से मनोज, कौराली से अशोक कुमार, फत्तूपुरा से सुरेंद्र, शाहाबाद से बलबीर सिंह, कांवरा से कृष्ण कुमार, इमामुद्दीनपुर से सतीश कुमार, फैजुपुर खादर से कमल सिंह, मेहमूदपुर से रमेश चंद, प्रहलादपुर से इन्दिरा, कबूलपुर से रतन, भुआपुर से प्रवीन, घरोड़ा से प्रिंस, भसकोला से सीमा, लेहडोला से सोनिका नागर, मंझावली से रेखा रानी, घुडासन से मुनेश कुमारी, चांदपुर से सूरजपाल भूरा, सिडौला से सचिन अधाना आदि अनेक सरपंच, पंच, जिला पार्षद, ब्लॉक सदस्य मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!