अवैध हथियार के मुकदमे में आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध हथियार के मुकदमे में आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

          फरीदाबाद, 21 जनवरी (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मासिददूर रहमान है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर 29 में किराए पर रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर 58 एरिया से आरोपी को अवैध हथियार सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह आनाकानी करने लगा जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जुआ खेलने का आदी है और हथियार रखने का शौक रखता है। आरोपी एक महीने पहले सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास से किसी व्यक्ति से 2000 में यह कट्टा खरीद कर लाया था जिसके बारे में जांच की जा रही है। पुलिस पूछताछ होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!