कूड़ा निस्तारण प्लांट आईएमटी सोतई गांव में नहीं बनने देंगे : जसवंत पंवार – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कूड़ा निस्तारण प्लांट आईएमटी सोतई गांव में नहीं बनने देंगे : जसवंत पंवार

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 20 जनवरी (अरुण शर्मा)। बंधवाड़ी में बना कूड़ा निस्तारण प्लांट अब आईएमटी एरिया के गांव सोतई में बनने जा रहा है मार्च में यह प्लांट शुरू किया जा सकता है जैसे ही सोतई गांव के आसपास के ग्रामीणों और गांववासियों को इस बारे में पता चला तो चारों और सरकार के इस फैसले के खिलाफ इलाके में भारी रोष है जिसको लेकर आज चंदावली, मच्छगर, दयालपुर, सोतई के लोगों, महिलाओं और बच्चों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ आईएमटी में विरोध प्रदर्शन किया।
चंदावली निवासी समाजसेवी जसवंत पवार ने बताया कि फरीदाबाद का प्रतिदिन 850 टन कूड़ा बधवाडी में फेंका जाता है लेकिन अब बंधबाड़ी प्लांट बंद होने वाला है। इस प्लांट को अब आईएमटी एरिया में बनाने की योजना है जिससे कि आईएमटी के चारों तरफ बदबू फैलने की आशंका है। आईएमटी में बाहर से आई सैकड़ों कंपनियां है। डंपिंग यार्ड बनने से कंपनियों के अंदर भय का माहौल है। आईएमटी में इसको बनने से उद्योग कंपनियों को भारी नुकसान और उद्योग धंधे ठप होने की आशंका है जिसके कारण आईएमटी एसोसिएशन और सभी कंपनियां इस डंपिंग यार्ड के विरोध में उतर गए हैं और सभी उद्योगपतियों ने कहा है कि इस डंपिंग यार्ड के आईएमटी में बनने से उद्योग धंधे बिल्कुल ठप हो जाएंगे, जिसका असर पूरे फरीदाबाद के उद्योग धंधों पर पड़ेगा।
गांव मच्छगर से स्त्री शक्ति पहल की अध्यक्ष पूनम सिनसिनवार ने कहा कि डंपिंग यार्ड बनने से आसपास के स्कूल, कॉलेज, मकान और पर्यावरण पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। इसलिए सरकार को यह डंपिंग यार्ड आबादी से बहुत दूर बनाना चाहिए सिनसिनवार ने कहा कि अगर सरकार जल्द अपना फैंसला वापस नहीं लेती है, तो हम पूरी महिला शक्ति के साथ आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर योगिता नरियाला, हेमलता अटाली, कीर्ति दयालपुर, कर्मवीर मछगढ़, सुरेंद्र तेवतिया सोतई, राजकुमार चंदावली, बृजेंद्र ठेकेदार, मदन गोपाल मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!