कुश्ती फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण का पुतला दहन किया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कुश्ती फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण का पुतला दहन किया।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 19 जनवरी (अरुण शर्मा)। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू जिला कमेटी फरीदाबाद ने राज्य कमेटी के आह्वान पर देश के कुश्ती फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण का पुतला दहन किया। सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि दुनिया के मानचित्र पर देश का नाम रोशन करने वाले गोल्ड मेडल विजेता महिला खिलाड़ी रेसलिंग फेडरेशन के खिलाफ दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। महिला खिलाडिय़ों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महिला खिलाडिय़ों का उत्पीडऩ सहन नहीं किया जा सकता। इसलिए आज वीरवार को फरीदाबाद के नगर निगम चौक पर विरोध कार्रवाई हुई है। इस विरोध कार्रवाई की अध्यक्षता सीटू के जिला प्रधान निरन्तर पराशर ने की। इस मौके पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान देवीराम, जिला सचिव दिनेश पाली, जे सी बोस के कर्मचारी नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बताया कि कुश्ती खिलाडिय़ों के साथ अध्यक्ष के द्वारा दुव्र्यवहार भी किया जाता है। उन्हें गाली-गलौज और थप्पड़ भी मार दिए जाते हैं। खिलाडिय़ों को अध्यक्ष के द्वारा अपमानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि सीटू महिला खिलाडिय़ों के साथ हो रहे भेदभाव को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। उन्होंने फेडरेशन के अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले फेडरेशन के अध्यक्ष को सरकार को तत्काल पद मुक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी तरह का व्यवहार हरियाणा में खेल मंत्री संदीप सिंह के द्वारा जूनियर कोच के साथ भी किया गया था। इसकी घोर निंदा करते हुए संदीप सिंह मंत्री को तत्काल मंत्री पद से हटाने की मांग की गई थी। उसका पुतला भी 6 जनवरी को बडख़ल मोड़ पर फूंका गया, लेकिन अभी तक मंत्री को सरकार ने नहीं हटाया। सरकार के ढुलमुल रवैया के विरोध में मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर 22 जनवरी को चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
आज के प्रदर्शन को संतोष गंगवार, राजू प्रधान तिगांव ब्लॉक, दीपक, राम सागर, ओमपाल ने भी संबोधित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!