अवैध हथियार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध हथियार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 7 जनवरी (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 प्रभारी की टीम ने एक अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम मनोज कुमार है। आरोपी बल्लभगढ़ की जैन कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से पल्ला पुल से काबू किया। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान पांच अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। जिसमें आरोपी चोरी किए गए एक ऑटो पल्ला थाना से, एक मोटरसाइकिल सेक्टर 58 थाना, एक मोबाइल फोन सेंट्रल थाना, एक अन्य ऑटो आदर्श नगर थाना, एक कागजात से भरा हुआ बैग चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान दो ऑटो, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 500 नगद बरामद किए गए हैं। आरोपी ने चोरी किए गए बैग से लैपटॉप को किसी आने जाने वाले व्यक्ति को 2000 में बेच दिया था तथा कागजात से भरे हुए बंैग को एक स्थान पर छुपा दिया था। जिसे बरामद कर लिया गया है। आरोपी जेल से चोरी के मामले में जमानत पर था। आरोपी नशा करने का आदी है नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!