विकास योजनाओं का समय पर मिल रहा है आम जनता को लाभ : कृष्णपाल गुर्जर – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विकास योजनाओं का समय पर मिल रहा है आम जनता को लाभ : कृष्णपाल गुर्जर

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 6 जनवरी (अरुण शर्मा)। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र ही नहीं बल्कि प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ अब आम जनता को समय पर मिल रहा है। पहले आमजन के हित को ध्यान में रखकर शुरू की गई विकास परियोजनाएं वर्षों तक लंबित पड़ी रहती थी लेकिन अब सभी विकास परियोजनाओं का समय पर उद्घाटन होता है और समय पर ही आम जनता को समर्पित कर दी जाती हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिले में आठ विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखकर विकास योजनाएं तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद शहर लगातार विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज जिन तीन सडक़ परियोजनाओं के कैरिज वे को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा फरीदाबाद शहर को समर्पित किया गया है वह शहर में आंतरिक यातायात के सुगम संचालन में बेहतरीन साबित होंगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद शहर की लगातार कनेक्टिविटी बेहतर की जा रही है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। शहर को जेवर एयरपोर्ट से जोडऩे के लिए एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नोएड़ा, गाजियाबाद, जेवर, दिल्ली, मेवात सहित सभी स्थानों के लिए बेहतर रास्ते उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद में भी 143 करोड़ रुपये की आठ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हो रहा है उनमें एफएमडीए की तीन सडक़ परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है। इनमें 13.25 करोड़ की लागत से बनी सेक्टर-15-16 डिवाइडिंग रोड़, 11.35 करोड़ की लागत से बनी कोर्ट रोड़ व 12.10 करोड़ की लागत से बनाकर तैयार हुई वाईएमसीए चौक से बाईपास तक जाने वाली मास्टर रोड़ के कैरिज-वे का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 3 करोड़ की लागत से दिल्ली-मथुरा रोड़ से लक्कड़पुर मार्ग पर क्रासिंग के लिए फुटओवर पुल के निर्माण का शिलान्यास भी किया गया। इस पुल का निर्माण हरियाणा स्टेट रोड ब्रिज डेवलेपमेंट कार्पोरेशन द्वारा करवाया जाएगा। वहीं 104.17 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होने वाली फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की चार परियोजनाओं का भी शिलान्यास आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इनमें 17.46 करोड़ की लागत से नगर निगम ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर बनने वाले इंटिग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, एफसीटीएसएल एवं एफएससीएल बिल्डिंग का शिलान्यास शामिल है। बडख़ल झील के कायाकल्प की परियोजना का भी आज शिलान्यास किया गया। यह परियोजना 56.46 करोड़ की लागत से पूर्ण की जाएगी। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बल्लभगढ़ के सेक्टर-25 में 15 एमएलडी का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 25 करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगे। वहीं 5.25 करोड़ की लागत से सेक्टर-21 बी स्थित शिवाजी पार्क व विवेकानंद पार्क का पुनर्विकास भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में बडख़ल विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश नागर, जिला परिषद के प्रेजिडेंट विजय सिंह और वाइस प्रेसिडेंट धर्म चौधरी सहित उपायुक्त विक्रम सिंह, एचएसवीपी प्रशासक गरिमा मित्तल, स्मार्ट सिटी के सीईओ कृष्ण कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता, डीडीपीओ राकेश मोर, डीआईपीआरओ राकेश गौतम तथा अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!