मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर-12 फरीदाबाद में लगाई गई 3 दिवसीय इंडस्टैक प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर-12 फरीदाबाद में लगाई गई 3 दिवसीय इंडस्टैक प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 6 जनवरी (अरुण शर्मा)। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर-12 फरीदाबाद में लगाई गई 3 दिवसीय इंडस्टैक प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित और रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर तिगांव से विधायक राजेश नागर सहित उद्योगपति मौजूद रहे।
परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज फरीदाबाद की खोई हुई पहचान भाजपा राज में वापिस आ रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे है। उन्होंने कहा की आज हरियाणा प्रदेश भी कर्मठ मुख्यमंत्री मनोहरलाल के सानिध्य में हर क्षेत्र में विकास तेज गति से आगे बढ़ रहा है। परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि देश प्रदेश में जनता अब चाइना के बने आइटमों से दूरी बना रही है और स्वदेशी निर्मित वस्तुओं को अपनाने लग गई है। भारत देश में सुई से लेकर जहाज तक बनना हम सब के लिए गौरव की बात है।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व विधायक राजेश नागर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उद्योगपतियों को प्रदर्शनी लगाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरीके की प्रदर्शनी लगाना उद्योग जगत के लिए काफी लाभदायक है।
इस मौके पर उद्योगपति रमणीक प्रभाकर, डीसी शर्मा, दीपक चौधरी, सलीम खान, कृष्ण कौशिक, सरदार सुखदेव सिंह, आरपी पांडे, पोसवाल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!