अवैध हथियार सहित 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध हथियार सहित 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 3 जनवरी (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 प्रभारी जोगिन्द्र की टीम ने अवैध हथियार सहित 2 आरोपियो गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के छह मामलों के संदर्भ में जानकारी दी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रवि उर्फ मलखान और कमल उर्फ खटुल का नाम शामिल है। आरोपी रवि उर्फ मलखान मूल रुप से उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-37 के गांव जामापुर का तथा आरोपी कमल उर्फ खटुल मूल रुप से राजस्थान के अलवर जिले के गांव नून नगर का रहने वाल है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियो को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सदर बल्लबगढ़ के एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा के साथ 3 जिन्दा रोंद बरामद कर थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गयाए आरोपियो से पूछताछ में 6 मामलों का खुलासा हुआ है। जिसमें आरोपियों से थाना पल्ला के चोरी के मुकदमें में 2 बैट्री, 7000 रूपए थाना सैन्ट्रल के चोरी के मुकदमें में 10 बैट्री 30000 रूपए थाना सदर बल्लबगढ़ के चोरी के मुकदमें में 167 बण्डल बिजली के तार, 2 बण्डल बिजली के तार 10 डड, 07 बिजली के कम्बाईन बॉक्स, 01 कार की चाबी, थाना आदर्श नगर के चोरी के मामले में 2 बैट्री, 25000 रूपए थाना आदर्श नगर के चोरी के अन्य मामले में मोटरसाईकिल, ईलैक्ट्रिक कांटा, बैट्री, सिलैण्डर, 5000 रूपए बरामद किए गए है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!