वाहन चोरी करने वाले आरोपी को मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वाहन चोरी करने वाले आरोपी को मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 2 जनवरी (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रवि कुमार है। आरोपी मूल रुप से बिहार के बलवापार जिले के गांव हरनोत का तथा वर्तमान में सैक्टर-23 संजय कालोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना मुजेसर के चोरी के मामले में चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने करीब 1 वर्ष पहले संजय कॉलोनी से एक मोटरसाइकिल को, करीब एक महीने पहले एक स्कूटी को बल्लबगढ़ अस्पताल से तथा करीब एक हफ्ते पहले के मोटरसाइकिल को गांव जसाना से चोरी किया था। आरोपी से 2 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई है। आरोपी चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!