फरीदाबाद से बिहार अवैध शराब सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद से बिहार अवैध शराब सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 27 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। सेक्टर-31 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र खत्री की टीम ने दो आरोपियों को लुब्रिकेंट ऑयल के नाम पर फरीदाबाद से बिहार में अवैध शराब सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रिंस तथा निखिल का नाम शामिल है। आरोपी निखिल फरीदाबाद की शास्त्री कॉलोनी का रहने वाला है वहीं आरोपी प्रिंस बिहार के मुजफ्फरपुर एरिया का निवासी है और फरीदाबाद के धीरज नगर में रह रहा था। सेक्टर-30 में स्थित ओम लॉजिस्टिक्स के मार्केटिंग और सेल्स मैनेजर ललित कुमार ने थाने में शिकायत दी थी कि उनकी कंपनी लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट का काम करती है। दोनों आरोपी कल सुबह करीब 10 बजे उनके ऑफिस में आए जिनके पास 45 कार्टून थे। आरोपियों ने बताया कि इन कार्टून में लुब्रिकेंट ऑयल भरा हुआ है जो उन्हें बिहार में स्थित पावर एक्टिव लुब्रिकेंट्स कंपनी में पहुंचाने हैं। इसके पश्चात आरोपियों ने पावर एक्टिव लुब्रिकेंट्स कंपनी की टैक्स इनवॉइस प्रस्तुत की। ललित ने बताया कि उन्हें आरोपियों द्वारा प्रस्तुत की गई, टैक्स इनवॉइस पर शक हुआ तो उन्होंने उन कार्टून में से तीन चार कार्टून खोलकर देखे जिसमें अंग्रेजी शराब की बोतलें पाई गई। कंपनी कर्मचारियों ने दोनों आरोपियों को बातों में उलझाकर रखा और पुलिस को इसकी सूचना दे दी जिसके पश्चात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को मौके से काबू कर लिया। सभी कार्टून खोल कर चेक किए गए, जिनमें 17 पेटी रॉयल स्टैग, 14 पेटी सिग्नेचर, 7 पेटी रॉयल चैलेंज की शामिल थी। आरोपियों को अवैध शराब सहित काबू करके थाने लाया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रिंस बीटेक तथा निखिल बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी है, इसलिए वह फरीदाबाद से सस्ते दामों पर शराब लेकर बिहार में ले जाकर महंगे दामों पर बेचने की फिराक में थे परंतु पुलिस ने उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शराब कहां से लेकर आए थे और बिहार में किसे सप्लाई करने वाले थे इसकी अभी जांच की जा रही है। आरोपी प्रिंस के खिलाफ बिहार में इससे पहले भी अवैध शराब तस्करी का एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!