कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने फरीदाबाद की जनता और यात्रा के दौरान देश भर से आए लोगों और कांग्रेस भाइयों की तहे दिल से की सराहना। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने फरीदाबाद की जनता और यात्रा के दौरान देश भर से आए लोगों और कांग्रेस भाइयों की तहे दिल से की सराहना।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 24 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के फरीदाबाद आगमन पर जगह-जगह किए गए जोरदार एवं भव्य स्वागत पर यात्रा के जिला कोर्डिनेटर एवं बडखल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि इस यात्रा में जिस प्रकार से लाखों लोगों ने राहुल गांधी को प्यार दिया उससे यह साबित हो गया है कि सामाजिक सद्भावना एवं सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने की भावना को लेकर की गई यात्रा है। इस यात्रा पर लोगो ने जिस प्रकार राहुल गांधी पर भरोसा किया वह अपने आप में ऐतिहासिक है, जिससे पूरे देश में भाईचारे को मजबूती मिली है उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के लोगों का और यात्रा में पूरे देश से आए हुए लोगो एव कांग्रेस बंधुओ का हृदय की गहराईयों से आभार है, राहुल गांधी ने स्वयं भी कहा कि फरीदाबाद में हुए वो इस स्वागत को जिन्दगी भर नहीं भूलेंगे। राहुल गांधी ने हरियाणा में यात्रा को मिले अभूतपूर्व समर्थन के लिए
जाते-जाते प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की पीठ थपथपाई और सांसद दीपेंद्र हुड्डा को गले से लगाया और इस सुंदर कार्यक्रम के लिए यात्रा जिला कोर्डिनेटर विजय प्रताप को वेल्डन कहकर अभिनंदन किया। फरीदाबाद कल इस यात्रा में जिस प्रकार हर जाति-धर्म के लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया, उससे यह यात्रा शहर को सामाजिक सद्भावना का संदेश देकर गई है और वैसे भी फरीदाबाद शहर सामाजिक सद्भावना के लिए काफी मशहूर है। विजय प्रताप ने जिले के सभी कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया, जिन्होंने अपने प्रयासों से इस यात्रा का स्वागत किया और इसमें शामिल होकर कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करने का काम किया। वहीं इस यात्रा के दौरान पुलिस कर्मचारियों, प्रशासनिक अधिकारियों का भी रवैया सकारात्मक रहा और इस यात्रा के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त प्रशासन द्वारा की गए थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!