कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर-2 और 64 के लोगों को विकास कार्यों की दी सौगात। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर-2 और 64 के लोगों को विकास कार्यों की दी सौगात।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 17 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। प्रदेश के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास तथा चुनाव विभाग के कैबिनेट प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ का चहुंमुखी विकास कार्य करवाना ही मेरी प्राथमिकता है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार को सेक्टर-2 और 64 के लोगों को करीब सवा करोड रुपए की धनराशि से ज्यादा विकास कार्यों की सौगात दी है।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आने वाले समय में बल्लभगढ़ शहर को सेक्टर-2 में पॉलीक्लिनिक भी जल्द ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास के लिए जितना भी धन चाहिए उसके लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष अपनी मांगे रखेंगे और उन्हें पूरा करवाएंगे। उन्होंने बल्लभगढ़ में चल रहे विकास कार्यों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में प्रदेश में रोल मॉडल बनाने जा रहा है। परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने कहा सरकारी जमीन से कब्जा धारियों से जमीनों को मुक्त कराया जाएगा। अवैध कब्जा करने वाले लोग आम जनता और शहर के विकास के लिए नासूर बनते हैं। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर-2 वीटा मिल्क प्लांट रोड और सैक्टर-64 सी के डिवाइडिंग रोड को बनाने के लिए नारियल तोड़ कर लोगों के हाथों से काम का शुभारंभ करवाया। वहीं सेक्टर-64 में नवनिर्मित पार्क जनता को समर्पित किया। इसके अलावा सेक्टर-64 में बनाई जा रही मार्केट की पार्किंग के कार्य का भी शिलान्यास किया।
आज के विकास कार्यों में 60 लाख की सडक़ सेक्टर-2 में, 50 लाख की पार्किंग और 16 लाख रुपए का पार्क सेक्टर-64 में शामिल हैं।
इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, निगरानी कमेटी बल्लबगढ़ के चेयरमैन पारस जैन, प्रताप भाटी हरप्रसाद गौड़, राकेश गुर्जर, दीपक यादव, लखन बेनीवाल, योगेश शर्मा, महावीर सैनी, योगेंद्र शर्मा, महेश गोयल, जितेंद्र बंसल, संदीप बहादुरपुर, मास्टर जगदीश, सुरेश पंघाल प्रधान, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!