16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले अपराधी को बिहार से किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले अपराधी को बिहार से किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 14 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। महिला थाना बल्लभगढ़ प्रभारी इंस्पेक्टर इंदु बाला की टीम ने आरोपी द्वारा 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी को बिहार से काबू करने में सफलता हासिल की है
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम योगेंद्र उर्फ जोगेंद्र है जो बिहार के छाता एरिया का रहने वाला है। आरोपी फरीदाबाद के सेक्टर 6 में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 22 अक्टूबर 2022 को आरोपी के खिलाफ महिला थाना बल्लबगढ़ में पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें पीड़ित 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। पीड़ित लड़की काफी समय से बीमार थी जिसे बीके हॉस्पिटल ले जाया गया। लड़की की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया जहां टेस्ट करवाने पर पता चला कि वह 22 सप्ताह की गर्भवती है। लड़की से जब इसके बारे में पूछा गया तो उसने आरोपी द्वारा उसके साथ की गई दुष्कर्म की वारदात के बारे में अपने परिजनों को बताया जिसके पश्चात लड़की के परिजन महिला थाना पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करके आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर रेट डाली परंतु आरोपी जगह बदल बदलकर हर बार बचता रहा। अंततः पुलिस को आरोपी के बिहार में उसकी बहन के घर में होने का पता चला इसके पश्चात अनुसंधान अधिकारी एएसआई सविता की अगुवाई में पुलिस टीम आरोपी की धरपकड़ के लिए बिहार पहुंची और कड़ी मशक्कत करते हुए आरोपी को बिहार से काबू कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की आयु करीब 30 वर्ष है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। आरोपी करीब 2 वर्ष पहले किराए के मकान में रहने वाले आया था जहां पर पीड़ित लड़की पहले से रह रही थी। आरोपी ने लड़की के साथ पहले छेड़छाड़ की हरकत की थी जिसका मकान मालिक को पता चल गया था जिसके पश्चात मकान मालिक ने उसे अपने घर से निकाल दिया। इसके पश्चात आरोपी उस मकान को छोड़कर पड़ोस में रहने लगा परंतु वह लगातार उस लड़की से संपर्क करता रहा। आरोपी ने इस दौरान लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब लड़की बीमार हो गई और उसके गर्भवती होने का पता चला तो आरोपी शहर छोड़कर फरार हो गया जिसे महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!