नगर निगम व अग्निशमन विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों ने आज उलटे झाडू व हाथों में काले झंडे लेकर विरोध जताया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नगर निगम व अग्निशमन विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों ने आज उलटे झाडू व हाथों में काले झंडे लेकर विरोध जताया।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 13 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। हरियाणा सरकार द्वारा लिए फैंसले अनुसार प्रदेश के अग्निशमन विभाग को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विलय करने के विरोध में एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा व सरकार के बीच 29 अक्टूबर को कर्मचारियों की मांगो पर बनी सहमती के बाद नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर नगर निगम व अग्निशमन विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों ने आज जिला उपायुक्त कार्यालय सेक्टर 12 पर हाथों में उल्टे झाडू व काले झंडो के साथ रोष प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप बोहत ने की तथा मंच का संचालन मनोज बालगुहेर ने किया। प्रदर्शन में विशेष रूप से अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उपमहासचिव सुनील चिंडालिया, राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि ने बताया कि बीते 19 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2022 तक प्रदेश भर के नगरपालिका व अग्निशमन विभाग के कच्चे दमकल कर्मियों ने अपनी लंबित पड़ी मांगों के समाधान हेतु सडक़ों पर उतरकर लगातार 11 दिन की जबरदस्त हड़ताल की थी। हड़ताल के दबाव में 29 अक्टूबर को संघ के साथ सरकार की वर्तमान में लगे 1539 पे-रोल व आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत लगे फायरमैन, फायर चालक व फायर ऑपरेटर की 58 साल तक रोजगार सुरक्षा की गारंटी देने की बात खुद शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता व मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव उमाशंकर ने कही थी लेकिन हरियाणा सरकार के अग्निशमन विभाग को विलय करने के फैंसले से संघ को चिंता में डाल दिया है। सरकार के इस फैंसले से ऐसा प्रतीत होता है कि ये दमकल कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा है ऐसा करके सरकार अपने किये वायदे से मुकर रही है जिसको संघ कतई बर्दाश्त नही करेगा। उन्होंने बताया कि यदि हरियाणा सरकर अपने इस फैसले से पीछे नहीं हटती तो 16 दिसंबर को फरीदाबाद में राज्य कमेटी की बैठक बुलाकर बड़े निर्णायक आंदोलन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा की नगरपालिका व अग्निशमन विभाग के 40000 कर्मचारी दोबारा से हड़ताल पर बैठने के लिए विवश हैं।
आज के प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ उप प्रधान बलबीर सिंह, राजबीर देशवाल, मास्टर भीम सिंह, संघ के जिला सचिव नानक चंद खेरालिया, जूनियर इंजीनियर यूनियन के सचिव अजय शास्त्री, सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान राकेश चिंडालिया, सचिव कृष्ण चिंडालिया, शहाबुद्दीन, श्रीपाल मोरिया, शक्ति सिंह, महिला नेता कमला सुरेश देवी, सत्तो देवी, ललिता, राजवती, ममता आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!