कल होगा बबराला में आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्धघाटन, निकाली जाएगी नगर में पदयात्रा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कल होगा बबराला में आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्धघाटन, निकाली जाएगी नगर में पदयात्रा।

😊 Please Share This News 😊

बबराला

      जैसे जैसे नगर पंचायतों के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे वैसे नगर पंचायत अध्यक्ष एवं बार्ड मेंबर पदों पर चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों के बीच सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। अभी तक नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा, बसपा या भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नही किए हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। आम आदमी पार्टी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बबराला में इंजी. अरविंद यादव को मैदान में उतारा है।

उनके चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए कल दिनांक 06/11/2022 दिन रविबार को दोपहर 12 बजे बबराला मेंआम आदमी पार्टी कार्यालय का उदघाटन मा.जिलाध्यक्ष सचिन कुमार द्वारा किया जाएगा। साथ ही उसी दिन नगर मैं पदयात्रा भी निकाली जाएगी। पार्टी द्वारा गंदगी हटाओ,झाडू चलाओ पदयात्रा व कार्यलय उदघाटन कार्यक्रम में सभी नगरवासियो व आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ से आने के लिए प्रार्थना की जाती है। साथ ही पदयात्रा में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करके अपने नगर पंचायत प्रत्याशी को आशीर्वाद देकर हौसला अफजाई भी करने का आग्रह है।
पदयात्रा पार्टी कार्यालय राजघाट रोड से शुरू होकर चंदोसी रोड होते हुए, श्योराज सिंह मार्ग होकर, हरिबाबा मार्ग होकर डा. दीक्षित वाली पुलिआ से होकर गुजरेगी। उसके बाद रेलवे रोड होते हुए स्टेशन होकर रामलीला मैदान होकर सर्राफा बाजार होते हुए, मस्जिद वाले तिराहे होते हुए, टंकी मोहल्ला होते हुए चामुंडा देवी मंदिर होकर राजघाट रोड पर बनाए गए पार्टी कार्यलय पर आकर समापन होगा।

निवेदक : इंजी.अरविंद यादव
प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष
(आम आदमी पार्टी)
बबराला (संभल)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!