स्वर्गीय इंदिरा गांधी जमीन से जुड़ी एक निडर नेता थीं- आनंद कौशिक, पूर्व विधायक। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

स्वर्गीय इंदिरा गांधी जमीन से जुड़ी एक निडर नेता थीं- आनंद कौशिक, पूर्व विधायक।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 31 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी पुण्यतिथि एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कांग्रेसजनों ने फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक तथा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक के सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने स्व. इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन करते हुए याद किया।
इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी जमीन से जुड़ी एक निडर नेता थीं। उन्होंने देश और लोगों की खुशहाली के लिए कार्य किया। स्वतंत्र भारत के इतिहास में चंद लोग ऐसे हुए हैंए जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी और उनके व्यक्तित्व की मिसालें दी गईं। उन्होंने कहा कि इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी भी एक ऐसा ही नाम है, जिन्हें उनके निर्भीक फैसलों और दृढ़निश्चय के चलते लौह महिला कहा जाता है। जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां 19 नवंबर 1917 को जन्मी कन्या को उसके दादा मोतीलाल नेहरू ने इंदिरा नाम दिया। फौलादी हौसले वाली इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की बागडोर संभाली और वह देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। वहीं बलजीत कौशिक ने सरदार पटेल ने गृहमंत्री रहते हुए 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके भारतीय एकता का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि विश्व के इतिहास में एक भी व्यक्ति ऐसा न हुआ जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में राज्यों का एकीकरण करने का साहस किया।
बलजीत कौशिक ने कहा कि आज इन दोनों महान विभूतियों के आदर्शो पर चलने का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए, यही इन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर रंधावा फागना, फरीदाबाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता फागना, मेहरचंद शर्मा, डा. सौरभ शर्मा, पूनम, विनोद कौशिक, ममता, बंटी, मोना, लक्ष्मी, सौंधी, राम प्रवेश, सत्यनारायण, महेंद्र, चंद्रपाल सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
error: Content is protected !!