झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन और साइबर सेल पुलिस टीम के बीच पुलिस लाइन में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन और साइबर सेल पुलिस टीम के बीच पुलिस लाइन में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 29 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के दिशा-निर्देशों के तहत झंडा दिवस के अवसर पर फरीदाबाद पुलिस लाइन सेक्टर-30 में एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण व वेलफेयर इंचार्ज नवीन कुमार ने अपनी मौजूदगी में पुलिस लाइन व साइबर सेल पुलिस टीम के बीच क्रिकेट मैच कराया।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार पुलिस झंडा दिवस फरीदाबाद पुलिस द्वारा दिनांक 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैैं। जिसमें प्रतिदिन विभिन्न एक्टिविटी जैसे कि साइबर जागरूक, शहीद जवानों को याद करना, खेल खिलाकर, खेल की भावना को प्रोत्साहित करना, इत्यादि इसी के चलते आज पुलिस लाइन सेक्टर-30 में एसीपी क्राइम की मौजूदगी में पुलिस लाइन सेक्टर 30 और साइबर सेल की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है जिसमें पुलिस लाइन की टीम ने 4 खोकर 113 रन बनाए। साइबर सेल की टीम पीछा करते हुए 101 रन बनाकर आल आऊट हुई जिसे हार का मुंह देखना पड़ा। दोनों टीमों ने बहुत अच्छा खेला स्वस्थय खेल भावना का परिचय दिया। पुलिस लाइन की टीम की तरफ से बल्लेबाज यस ने 52 रन का सर्वाधिक स्कोर बनाया जिसके लिए उसे मैन ऑफ द मैच दिया गया तथा साथ ही जीतने वाली टीम को इनाम दिए गए। एसीपी क्राइम ब्रांच ने इस मौके पर बताया कि खेल आपके शरीर के साथ-साथ आपके दिमाग को भी तंदुरुस्त रखता है। आजकल की नौजवान पीढ़ी स्टेडियम में खेलने की बजाए फोन में ही गेम्स खेलते रहते हैं जिसकी वजह से उनमें आलस्य बढ़ता है और ग्राउंड से दूरियां बढ़ती जाती है। युवा शारीरिक एक्सरसाइज से लगातार दूर होते जा रहे हैं और फोन चलाने में इतना व्यस्त हो चुके हैं कि उन्हें इस बात का ध्यान ही नहीं है कि उन्हें भविष्य में इसके कितने गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। एक समय सीमा में फोन का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है परंतु आजकल युवाओं का ज्यादातर समय गेम्स, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब पर बीत जाता है। इसकी वजह से उनकी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है तथा फोन का ज्यादा उपयोग आपके दिमाग द्वारा सोचने की क्षमता को भी क्षीण देता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!