छट पूजा पावन पर्व को गरिमा व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं-जिला उपायुक्त विक्रम सिंह। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

छट पूजा पावन पर्व को गरिमा व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं-जिला उपायुक्त विक्रम सिंह।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 29 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने जिलावासियों को छट पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि धनतेरस से ही दीपावली के पर्व के साथ अन्य पंच त्यौहारों का शुभारंभ होता है। छट पर्व पर जिला वासियों को शुभकामना संदेश में कहा कि त्यौहार जिला वासियों के जीवन में अपार खुशियां, समृद्धि व खुशहाली लेकर आए। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे छट पूजा पावन पर्व को गरिमा व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं ।
सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार छट पर्व को लेकर जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि पटाखों से वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है और अस्थमा के रोगियों को दिक्कत पेश आती है। पटाखों से जो हानिकारक विषैली गैस निकलती है उसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने जिला वासियों से दीपावली पर पटाखों का प्रयोग न करने का संकल्प लेने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पटाखें कई प्रकार से पर्यावरण व हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक हैं । इसलिए जनहित तथा पर्यावरण हित में छठ पर आतिशबाजी न छोड़ें और इस पर्व को हर्ष व उल्लास के साथ खुशी से मनाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!