नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 23 अक्टूबर तक बढ़ाई गई। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 23 अक्टूबर तक बढ़ाई गई।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 20 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। सरकार की वादाखिलाफी और मांगों के प्रति घोर उपेक्षापूर्ण रवैए के खिलाफ बुधवार से शुरू हुई नगर निगम कर्मचारियों हड़ताल 23 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने 23 अक्टूबर को काले झंडों के साथ प्रदेश भर में प्रदर्शन करने और काली दीवाली मनाने का ऐलान किया है। यह ऐलान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरुचरण खाडिय़ा ने हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए किया। वहीं बुधवार से शुरू हुई नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। हड़ताल के कारण तीनों जोनों के कार्यालयों में काम काज ठप्प रहा। सीवर, सफाई, प्रोपर्टी टैक्स, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि का काम बुरी तरह प्रभावित रहा। दीवाली पर घरों से सफाई के कारण शहर में गंदगी फैलनी शुरू हो गई है। तीन दिन हड़ताल बढऩे से आमजन का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हड़ताली कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम मुख्यालय पर बड़े सवेरे ही डेरा जमा लिया था। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरुचरण सिंह खाडिय़ा की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय पर दिनभर धरना प्रदर्शन जारी रहा। म्यूनिसिपल एम्पलाइज फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान व महासचिव दशरथ ने भी कार्य बहिष्कार को बदलकर हड़ताल में शामिल होने का ऐलान कर दिया है।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हड़ताल और उनकी मांगों का सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बुधवार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री कमल गुप्ता के साथ हुई मीटिंग में कोई गंभीरता नहीं होने के कारण वार्ता विफल हो गई। उन्होंने कहा कि जब तक नगर निगमों, परिषदों व पालिकाओं के ठेका कर्मियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम से बाहर रखने, ठेका खत्म कर डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य सभी श्रेणियों के ठेका कर्मचारियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, सालों से काम कर रहे 1366 फायरमैन व फायर ड्राइवरों को 2268 फायर ऑपरेटर के पदों पर समायोजित करने आदि 20 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।
धरना प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व नेता बीरेंद्र सिंह, जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप बोहोत, सचिव नानक चंद खैरालिया, कृष्ण चिंडालिया, साबुदीन, दर्शन सोया, राकेश चिंडालिया, मेघ,सुरजीत नागर, शाहबीर खान, देवीचरण, मनोज शर्मा, रणजीत शुक्ला, कृष्ण चंदेलिया, शिवकुमार, कमला, ललिता, कमलेश, सुरेश, शकुंतला, कमलेश हुड्डा आदि नेताओं ने संबोधित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!