परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय लोगों के हाथ से नारियल तोडक़र किया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय लोगों के हाथ से नारियल तोडक़र किया।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 17 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने वार्ड 43 में छज्जू राम रोड से लेकर बालाजी रोड को जोडऩे वाली सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय लोगों के हाथ नारियल तोडक़र किया। इस कार्य पर लगभग 13 से 14 लाख रुपये की धनराशि की लागत आएगी और यह सडक़ लगभग 5 दिन में बनकर तैयार हो जायेगी। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान उन्होंने आदर्श नगर के लोगों को करीब 14 लाख की लागत से बनने वाली सडक़ की सौगात दी। कालोनी वासियों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आगामी 27 अक्टूबर को फरीदाबाद में देश के गृहमंत्री अमित शाह की रैली का न्योता देते हुए कहा कि रैली में बल्लभगढ़ के लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेगे और रैली को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।
सडक़ के कार्य का शुभारंभ करने के बाद परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की उन्होंने भाजपा पदाधिकारी और शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक भी ली। जिसमें उन्होंने लोगों को रैली में किस तरह से व्यवस्था को बनाना है। विषय पर भी चर्चा की। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आगामी 27 अक्टूबर को देश के गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर आदर्श नगर में नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों न्योता भी दिया।
इस मौके पर भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, योगेश शर्मा, बुद्धा सैनी, राकेश गुर्जर, दीपक यादव, प्रताप भाटी, बृजलाल शर्मा, सतबीर शर्मा, खेमचंद शर्मा, मास्टर गिर्राज, पीएल शर्मा, जयप्रकाश मास्टर, सत्यदेव शर्मा, बबली प्रधान, जितेंद्र बंसल, गजेंद्र वैष्णव, मुकेश शर्मा, देसा पंडित, रामशरण गौतम, किशन चौधरी, मनोज शर्मा, ठाकुर प्रेमपाल, मांगेराम भाटी, शिवराम सैनी, त्रिलोक वर्मा, मुनीम ठाकुर, सुनील गोस्वामी, सरवन प्रधान, सुभाष भाटी, बनवारी सहित कालोनी समस्त कालोनीवासी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!