इस्कॉन मंदिर फरीदाबाद द्वारा भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

इस्कॉन मंदिर फरीदाबाद द्वारा भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 17 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। अचीवर्स सोसाइटी सैक्टर-49 में इस्कॉन मंदिर फरीदाबाद द्वारा भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें भजन-संकीर्तन में सोसाइटी के करीब 700 वासियों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर इस्कॉन फरीदाबाद के प्रेसिडेंट गोपेश्वर दास प्रभु के द्वारा सुंदर,मधुर भजनों प्रस्तुत किए गए। जिस पर अचीवर्स की महिला शक्ति के साथ युवा व बच्चें भी खूब झूमे। कार्यक्रम समाप्ती के पश्चात सभी आए हुए श्रद्धालुओं व भक्तों को लंगर प्रसाद भेंट किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गिरीश डूडेजा, अभिषेक जग्गी, नीतीश मित्तल और आंचल ठकुराल का कहना है कि वो काफी समय से इस्कॉन मन्दिर से जुड़े हुए है और इस प्रकार का आयोजन अपनी सोसाइटी में करवाना उनके लिए काफी गर्व की बात है।
इस मौके पर राजीव छिब्बर, कुलदीप जाखड़, सुरेश गुलाटी, सागर आहूजा, हेमंत शर्मा, राजीव नागपाल, अजय बत्रा, सुनील गुसाईं, नवीन यादव ने भी सहयोग दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!