गैस सिलेंडर की ब्लैक मेलिंग करने वाले फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

गैस सिलेंडर की ब्लैक मेलिंग करने वाले फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 16 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 प्रभारी जोगिंदर सिंह की टीम ने गैस सिलेंडर की ब्लैक मेलिंग करने वाले फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रविंद्र उर्फ भोला बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी मुजेडी में स्थित एचपी गैस एजेंसी पर पिछले करीब 2 साल से काम कर रहा है। गैस सिलेंडर ब्लैक मेलिंग कर बेचने के मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी ललित से 62 सिलेंडर बरामद किए गए थे। आरोपी ललित पिछले 5 वर्ष से गैस एजेंसी पर काम कर रहा था। दोनों आरोपी गैस सिलेंडरों को ब्लैक में सेल कर पैसों का बंटवारा करते थे। आरोपियों के खिलाफ खाद्य पूर्ति विभाग के द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सिटी बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना पर एचपी गैस एजेंसी मुजेडी से रेड कर गिरफ्तार किया है।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने गैस सिलेंडरों को ब्लैक में बेचने का काम अधिक पैसे कमाने के लालच में आकर किया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर उचित कानूनी कार्रवाई की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!