नगर निगम के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने आज से क्रमिक भूख हड़ताल की शुरू। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नगर निगम के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने आज से क्रमिक भूख हड़ताल की शुरू।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 11 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों सीवरमैनों सहित सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने आज बड़ी तादाद में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सरकार की वादाखिलाफी, ठेका प्रथा समाप्त करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने, पुरानी पेंशन लागू करने तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नाम दर्ज न करवाने वाले कर्मचारियों का पिछले 4 महीने का वेतन जारी करने एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा 2 वर्षो का तेल साबुन न देने, एलटीसी, एसीपी स्केल के एरियर का भुगतान करने, नियमित अनियमित कर्मचारियों का वेतन दीपावली से पहले देने, वर्दी एवं जूते देने, सीवर मैनो व बेलदारों को रेनकोट देने, सफाई कर्मचारियों को ट्रलियां व ट्रैक सूट देने तथा सफाई व सुरक्षा के उपकरण आदि देने की मांग को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर आज नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान दलीप सिंह बोहत की अध्यक्षता में 31 सफाई कर्मचारियों, 5 सीवर मैनो, 5 बेलदार, 5 ड्राइवरों, 5 जूनियर इंजीनियरों, 5 सैनिटेशन इंस्पेक्टरों, 5 क्लर्को, 5 इलेक्ट्रिशनों के कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों ने आज से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह भूख हड़ताल कल भी लगातार जारी रहेगी। वहीं नगर निगम कर्मचारियों ने भी 97 मांगों को लेकर नगर निगम कब तक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज आंदोलन का नोटिस निगम प्रशासन को दे दिया। क्रमिक भूख हड़ताल के साथ अब यह कर्मचारी कल से टूल डाउन हड़ताल भी करेंगे। कर्मचारियों का आरोप है कि निगमायुक्त से बार-बार अपील करने के बाद भी उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया है, जिस कारण कर्मचारियों में निगम प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी है। आज के इस कार्यक्रम का संचालन सचिव नानक चंद खैरालिया ने किया।
कर्मचारियों को क्रमिक भूख हड़ताल पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप महासचिव सुनील चिंडालिया, राज्य ऑडिटर परशराम अधाना, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिय़ा, जूनियर इंजीनियर यूनियन के प्रधान वीर सिंह तेवतिया, सचिव अजय शास्त्री, बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन, इलेक्ट्रिशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान शिवकुमार, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलबीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को फूल मालाएं पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया। कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय एक विशाल सभा का भी आयोजन किया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने क्रमिक भूख हड़ताल की सफलता का दावा करते हुए कहा कि क्रमिक भूख हड़ताल में कर्मचारियों बढ़-चढक़र हिस्सा लिया है और कल भी कर्मचारी इस क्रम को जारी रखें। श्री शास्त्री ने कहा कि संघ दो दिवसीय काम छोड़ हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा के लिए 15 अक्टूबर को रोहतक कर्मचारी भवन में पालिका कर्मचारियों एवं अग्निशमन विभाग के सभी नियमित, अनियमित व विभिन्न प्रकार के ठेका प्रथाओं में कार्यरत सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की राज्य स्तरीय कन्वेंशन बुलाई गई है। इस कन्वेंशन में संघर्ष को तेज करने की योजना बनाई जाएगी श्री शास्त्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के सफाई एवं सीवर मैंन कर्मचारियों की लगातार अनदेखी कर रही है, श्री शास्त्री ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में दलित प्रतिनिधियों की मांग को नकारते हुए सफाई कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया वह नजरअंदाज कर ठेका प्रथा समाप्त नहीं करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने ना करने तथा सीवर सेफ्टी टेकों मैं हो रही मौतों पर रोक लगाने की घोषणा ना करने से भी प्रदेश के सभी विभागों के सफाई कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!