डीसी विक्रम सिंह ने पराली न जलाने का किया आह्वान। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

डीसी विक्रम सिंह ने पराली न जलाने का किया आह्वान।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 10 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। डीसी विक्रम सिंह ने जिला फरीदाबाद के किसानों से धान की कटाई के बाद पराली ना जलाने का आह्वान किया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे पराली का उचित प्रबंधन कर इसे आईपीएल के एथनॉल प्लांट के लिए बेचे। ताकि देश ईंधन के लिए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े।
इसके साथ ही डीसी विक्रम सिंह ने कहा है कि पराली जलाने वालों के खिलाफ केस भी दर्ज किया जाएगा और तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से जहां पर्यावरण प्रदूषित होता हैए वहीं खेतों में मित्र कीटों को भी नुकसान पहुंचता है।

12 टीमें मारेंगी छापे

अधिकारियों की टीमों को फील्ड में रहने के निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों की टीमों को रविवार के दिन भी विशेष रूप से गश्त करके पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए 12 टीमों का विशेष तौर पर गठन किया गया है। ताकि पर्यावरण के संरक्षण के साथ ही पराली का उचित प्रबंधन भी हो सके। उन्होंने कहा कि किसान पराली जलाने की बजाय उसका उचित प्रबंधन कर लाभ कमाएं। पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। इसमें किसान को भी सहयोग देना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!