सखी सरवर बिरादरी और प्राचीन श्री राम सेवादल द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सखी सरवर बिरादरी और प्राचीन श्री राम सेवादल द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 5 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। रामनवमी के शुभ अवसर पर बीती रात्रि सखी सरवर बिरादरी व प्राचीन श्रीराम सेवादल द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी अमर चौधरी व भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा शामिल हुए। यह यात्रा ओल्ड फरीदाबाद के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह व्यापारियों व दुकानदारों ने मुख्यातिथियों सहित यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए बड़ी संख्या में यात्रा में अपनी भागेदारी निभाई। इस मौके पर अमर चौधरी व गोल्डी अरोड़ा ने संयुक्त रूप से सभी व्यापारियों व दुकानदारों का आभार जताते हुए कहा कि त्यौहार हमारी भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, त्यौहारों के माध्यम से हम अपने पूर्वजों व संस्कृति का सम्मान करते है और दशहरा, दीपावली सहित अनेकों ऐसे त्यौहार है, जिन्हेें समाज का हर वर्ग पूरी श्रद्धा के साथ मनाता है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में शामिल होकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है और जो सम्मान ओल्ड फरीदाबाद के बाजारों के दुकानदारों व व्यापारियों ने दिया है, उसके लिए वह उनका आभार जताते है और सदैव उनके दुख-सुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने इस यात्रा का आयोजन करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों का भी आभार जताया।
इस अवसर पर सखी सरवर बिरादरी के सरपरस्त जयकिशन टुटेजा, चेयरमैन ओम प्रकाश डाबर, प्रधान पवन डाबर, महासचिव दीवान गांधी, उप प्रधान लीला कृष्ण थरेजा, नरेंद्र वाधवा, देवराज गोगिया, महेंद्र वर्मा, पृथ्वी गांधी व बिरादरी के पदाधिकारी संजय टुटेजा, बोनी झाम, सरजू आहूजा, सुशील गुप्ता, कमल किशोर गुप्ता, धीरज गुप्ता, अर्जुन सिंगला, मुकेश गर्ग, अरुण पाराशर, तरूण खरबंदा, नवीन टुटेजा, विमल ढींगरा, मनीष थरेजा, सूरज टुटेजा व फकीरचंद टुटेजा, गौरव पराशर, मनु वधावन, हिमांशु दत्त पराशर सहित अनेकों मौजूद लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!