प्रदेश की कई बड़ी हस्तियों को चैंपियंस ऑफ चेंज हरियाणा अवॉर्ड से नवाजा गया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रदेश की कई बड़ी हस्तियों को चैंपियंस ऑफ चेंज हरियाणा अवॉर्ड से नवाजा गया।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 4 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। इंटरएक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा समाज कल्याण, खेल, शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में विशेष योगदान देने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्लेजहैमर ऑयल टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रदीप मोहंती समेत प्रदेश कई बड़ी हस्तियों को चैंपियंस ऑफ चेंज हरियाणा पुरस्कार से नवाजा गया। समारोह में श्याम जाजू, आर दयाकरण और एडवोकेट नंदन कुमार झा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विशेष समिति करती है चयन
चैंपियंस ऑफ चेंज हरियाणा पुरस्कार समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले लोगों को इसलिए प्रदान किया जाता है, ताकि इस रास्ते पर चलने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित किया जा सके। पुरस्कार विजेताओं का चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं मानव अधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति केजी बालकृष्णन की अध्यक्षता वाली संवैधनिक चयन समिति द्वारा किया जाता है। समिति में सर्वोच्य न्यायलय के न्यायाधीशों के साथ आइएएस, आइपीएस और वरिष्ठ पत्रकार शामिल होते हैं। इंटरएक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी द्वारा वर्ष 2018 से राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जा रहे हैं। वर्ष 2023 से अंतरराष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार भी प्रदान किये जाएंगे।
सबसे बड़े चैंपियंन नरेंद्र मोदी: दत्तात्रेय
हरियाण के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने चंडीगढ़ स्थित हयात रीजेंसी होटल में गांधी-मंडेला फाउडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सकारात्मक बदलाव और गुड गवर्नेंस के लिए चैंपियंन ऑफ चेंज हरियाणा पुरस्कार देते हुए बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बदलाव के सबसे बड़े चैम्पियन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैंए जिन्होंने देश को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में प्रर्वतक की भूमिका निभाई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!