नकली घी बनाकर बेचने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नकली घी बनाकर बेचने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 1 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी संदीप की टीम ने शहर में नकली घी बनाकर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मित्रसेन और धर्मेन्द्र का नाम शामिल है। दोनों आरोपी बल्लभगढ़ के अनाज मंडी के पास रहते हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना आदर्श नगर अब क्षेत्र से 1563 लीटर नकली देसी घी, 79 पीपा रिफाइंड 1185 लीटर, 20 टीन रिफाइंड तेल 300 किलोग्राम, 1 पीपी 4 लीटर देसी घी फ्लेवर और खाली पैकिंग कार्टून सभी कंपनियों देसी घी के मिल्क फूड, पतंजलि, अमूल, मदर डेयरी, पारस, मधुसूदन, कृष्णा घी, सूर्या वनस्पति घी के खाली पैकिंग कार्टून, रेपर नकली घी बनाने का सामान गैस सिलेंडर चूल्हा में मशीनें उपकरण इत्यादि बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना आदर्श नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कम समय में अधिक पैसा कमाना चाहते थे इसलिए आरोपियों ने पिछले 5-6 साल से नकली घी बनाने की फैक्ट्री लगाई हुई है। आरोपी धर्मेन्द्र मित्रसेन के साथ नकली देसी घी बनाने का काम करता है। आरोपियों को मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
error: Content is protected !!