जन जागरूकता अभियान 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से शुरू होकर लगातार 45 दिनों तक चलेगा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जन जागरूकता अभियान 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से शुरू होकर लगातार 45 दिनों तक चलेगा।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 1 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। शहर में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए अनशनकारी बाबा रामकेवल द्वारा सभी 45 वार्डों में जनता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जनता जागरूकता अभियान की शुरूआत गांधी जयंती दो अक्टूबर को होगी तथा लगातार 45 दिनों तक अभियान चलेगा। इस संदर्भ में आज सैक्टर-12 स्थित टाऊन पार्क में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद शहर के गणमान्य व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुए अनशनकारी बाबा रामकेवल ने कहा कि फरीदाबाद शहर डस्टबिन में तब्दील हो गया है तथा शासन व प्रशासन से जुड़े लोग लोगों की समस्याओं के निराकरण में कोई रूचि न दिखाकर हजारों करोड़ के घपले कर अपनी जेबें भरने में लगे हुए है। हाल ही में चार दिनों की बरसात में ही फरीदाबाद में चहुंओर जलभराव की स्थिति बन गई जिससे शहर वासी परेशानी झेलते रहे और निगम के अधिकारी व कर्मचारी शर्मिन्दगी से अपना मुंह छिपा कर अपने बिलों में दुबके रहे। उनका कहना था कि जब शासन व प्रशासन आम जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ लेता है तो जनता को ही आगे बढ़क़र उनके निराकरण की दिशा में पहल करनी पड़ती है।
साथ ही उन्होंने कहा कि जो अधिकारी व नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है उनको सरकार से जुड़े लोग सलाखों के पीछे पहुंचाने की बजाय संरक्षण देने में लगे हुए है। अभियान के संदर्भ में उन्होंने बताया कि कल दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर एन.एच.पांच स्थित कोड़ी कालोनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर वार्ड नम्बर-1 से जनता जागरूकता अभियान की शुरूआत करेगें तथा लगातार 45 दिनों तक 45 वार्डों में अभियान चलेगा।
इस बैठक में नर्चर फाउण्डेशन से एडवोकेट कमल सिंह तंवर, सेव फरीदाबाद के अध्यक्ष पारस भारद्वाज, युवा आगाज के संयोजक जसवंत पंवार, गे्रफा से पूर्व विंग कमाण्डर सतेन्द्र दुग्गल, प्रमोद मिनोचा, मानव जनहित एकता परिषद सचिन तंवर, संजीव सांवरिया, क्रांति वीर दल से प्रमोद भड़ाना, राजू बैंसला, सरदार प्रीतपाल सिंह माटा, युवा अनशनकारी अभिषेक गोस्वामी, आभाष चंदीला, जवाहर सिंह, मानव अधिकार संरक्षण संस्था के मनोज सैनी, दीपक मिश्रा, हरवीर मावी, सुनील, पवन सहित सैकड़ो युवा मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
error: Content is protected !!