महिलाओं तथा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 11 मनचलों को किया काबू। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

महिलाओं तथा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 11 मनचलों को किया काबू।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 28 सितम्बर (अरुण शर्मा)। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के आदेशानुसार महिला थाना बल्लबगढ़ प्रभारी इन्दुबाला तथा दुर्गा शक्ति की टीम ने महिला विरुद्ध अपराध के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के साथ.साथ महिलाओं तथा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 11 मनचलों को काबू किया है। पूछताछ करने पर पता चला कि मनचले युवक छात्र हैं जो कॉलेज में पढ़ाई करते हैं तथा आने जाने वाली छात्राओं तथा महिलाओं पर भद्दे कमेंट पास करते हैं।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मनचलों को काबू करने के लिए महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में मौजूद थी। युवकों ने जब सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो महिला पुलिस ने उन्हें मौके से काबू कर लिया। महिला पुलिस थाना बल्लबगढ़ तथा दुर्गा शक्ति की टीम ने 11 मनचलों को काबू किया। छेड़छाड़ करने वाले युवकों के परिजनो को थाने बुलाया गया तथा उन्हें सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी दी गई कि यदि अगली बार वह ऐसी हरकत करते पाए गए तो उन उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसमें उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!