अवैध हथियार रखने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध हथियार रखने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 18 सितम्बर (अरुण शर्मा)।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए लाए देसी कट्टे के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पवन है। आरोपी दिल्ली के लाल कुआं का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से रेड कर सेक्टर-21 बी से रॉड के साथ काबू किया है। आरोपी की तलाश लेने पर आरोपी से एक देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदि है, नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी देसी कट्टा व जिंदा रौंद को चोरी करते समय लोगों को डराने के लिये उत्तर प्रदेश के कोसी बस स्टैंड किसी अनजान व्यक्ति से 7 हजार रुपये में खरीद कर लाया था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जे भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!