डीसी विक्रम ने मुख्यमंत्री की घोषणा का विकास योजनाओं का जल्द से जल्द लाभ आम जनता तक पहुंचाने के दिए निर्देश। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

डीसी विक्रम ने मुख्यमंत्री की घोषणा का विकास योजनाओं का जल्द से जल्द लाभ आम जनता तक पहुंचाने के दिए निर्देश।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 6 सितम्बर (अरुण शर्मा)। जिला उपायुक्त विक्रम ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा घोषित किए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता पूरी तरह से नियमों के अनुरूप होनी चाहिए। मुख्यमंत्री घोषणा के जो विकास कार्य शुरू नहीं किए गए हैं उन्हें यथाशीघ्र शुरू करवाना सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि जिन कार्यों पर काम चल रहा है, उन्हें निर्धारित समय पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें।
डीसी विक्रम ने समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए ताकि विकास कार्य प्रभावी रूप से हो सकें। उन्होंने कहा कि जिस भी विकास परियोजना पर कार्य शुरू हो चुका है उस कार्य पर पूरी नजर रखें ताकि विकास कार्य अच्छी तरह से हो सकें।
डीसी ने कहा कि निर्माण प्रक्रिया के दौरान विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किसी भी समय निर्माण सामग्री के नमूने लेकर जांच लैब से कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिला आमजन को विकास परियोजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को चाहिए कि वो विकास योजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। साथ ही समय समय पर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए नियमित रूप से मॉनिटरिंग भी की जाए। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और विकास कार्य समय पर पूरे होंगे।
डीसी विक्रम ने जिला में चल रहे मुख्यमंत्री घोषणा के विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का त्वरित लाभ आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास परियोजनाओं को लेकर हर समय अपडेट रहें। सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि अंतिम छोर पर बैठे पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिले।
डीसी विक्रम ने खेलए पीडब्ल्यूडी, बीएण्डआर, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, कृषि विपणन बोर्ड, एचएसवीपी, परिवहन, कृषि, पशुपालन एवं डेयरी विभाग सहित सभी विभागों के मुख्यमंत्री घोषणा के विकास कार्यों की एक-एक करके विभागवार समीक्षा की।
जिला स्तरीय मुख्यमंत्री घोषणा के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में एडीसी अपराजिता, डीडीपीओ राकेश मोर, एसीईओ कम बीडीपीओ अंकिता अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी बिजेन्द्र राणा, डीएचबीवीएन कार्यकारी अभियंता उर्मिला ग्रेवाल, पीडब्लूडी, बीएण्डआर के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिन्धु सहित मुख्यमंत्री घोषणा के विकास कार्यों से जुड़े विभागों के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!