बीपीटीपी पार्क फ्लोर के रेजिडेंट को आज अनशनकारी बाबा राम केवल ने धरनारत लोगों को दिया समर्थन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बीपीटीपी पार्क फ्लोर के रेजिडेंट को आज अनशनकारी बाबा राम केवल ने धरनारत लोगों को दिया समर्थन।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 6 सितम्बर (अरुण शर्मा)। बीपीटीपी पार्क फ्लोर-2ए सेक्टर 76 के रेजिडेंट ने आज दसवें दिन भी रोज सुबह बीपीटीपी के मेन ऑफिस नेक्स्ट डोर मॉल, सेक्टर-76 में धरना जारी रखा। इस धरने को आज उस समय और बल मिल गया जब अनशनकारी बाबा राम केवल ने धरना स्थल पर पहुंच कर धरनारत लोगों को समर्थन दिया। अनशनकारी बाबा रामकेवल ने कहा कि पार्क फ्लोर-2 के निवासी नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हो रहें है। इनकी लड़ाई को आगे और लडूंगा तथा लोगों के अनुरोध पर जल्द ही पूरे 24 घंटे का धरना शुरू कर दूंगा।
इस मौके पर प्रेसिडेंट पार्क फ्लोर-2 के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज व उपाध्यक्ष चौधरी कर्मबीर सिंह ने अनशनकारी बाबा रामकेवल का आभार व्यक्त किया।
श्री भारद्वाज ने कहा कि आरडब्ल्यूए, बीपीटीपी पार्क फ्लोर 2, सेक्टर-76 ने अपने बिल्डर बीपीटीपी के खिलाफ निर्णय लिया है जो सीजीआरएफ के आदेश का पालन नहीं कर रहा है और इस आदेश में बताई गई बातों को लागू नहीं कर रहा है जो निवासियों के पक्ष में जाता है।
साथ ही बिल्डर को अभी तक इस परियोजना के लिए ओसी प्राप्त नहीं हुई है, हालांकि परियोजना को 2008 में बहुत पहले शुरू किया गया था और 2013 में फ्लैट खरीदारों को कब्जा दिया गया था। जाहिर है, चूंकि ओसी नहीं है, अभी सोसायटी के नाम पर कोई बिजली कनेक्शन नहीं है। एसटीपी कनेक्शन अभी तक कनेक्ट नहीं है। साथ ही 2014 में हैंड ओवर के समय जो बिल्डिंगों का प्लास्टर उतरा हुआ था उसको अभी तक मेंटेनेंस और रिनोवेशन नहीं किया है।
चौधरी कर्मवीर सिंह ने बताया कि बीपीटीपी बिल्डर ने सोसायटी की 20 एकड़ जमीन को धोखे से ईआरए बिल्डर को बेच दिया और बच्चो के लिए जनरेटर और बिजली घर के ऊपर पार्क बना दिया है जो कि बच्चो के जीवन के लिए खतरनाक है। साथ ही लिफ्ट भी 80 के दशक की लगा रखी है। ऐसी ही बहुत सारी समस्यों के लिए आज के धरने में वरिष्ठ नागरिकों सहित महिलाएं, पुरूष की संख्या अधिक रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!