फरीदाबाद जिले में आज कोरोना वायरस के 15 मामले पॉजिटिव आए। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद जिले में आज कोरोना वायरस के 15 मामले पॉजिटिव आए।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 6 सितम्बर (अरुण शर्मा)। जिले में आज मंगलवार को कोरोना वायरस के 15 मामले पॉजिटिव आए हैं। जबकि 23 लोग स्वस्थ भी हुए। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट भी 99.38 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
डीसी विक्रम ने आगे बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 8 केस अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 85 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 93 है। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में आज 904 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि जिला फरीदाबाद में 1741721 लोगों द्वारा अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 135476 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए व 1610707 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिला में 935 लोगों के रिजल्ट आने बाकी हैं। जिला में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 7.75 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.38 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 0.55 प्रतिशत है।
क्या कहते है नोडल अधिकारी
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में 1821093 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1820161 हो गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!