यूपीएससी परीक्षा केंद्रों पर 12405 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे -आशीष ,यूपीएससी सैक्शन आफिसर। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

यूपीएससी परीक्षा केंद्रों पर 12405 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे -आशीष ,यूपीएससी सैक्शन आफिसर।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 3 सितम्बर (अरुण शर्मा)। एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए व एनएसीडीएस 2022 की लिखित परीक्षा में कोई भी कोताही नहीं बर्दाश्त होगी। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ तुरंत कार्यवाही करें।
एसडीएम परमजीत चहल आज शनिवार को सेक्टर-12 के कन्वेंशन हाल में परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए आयोजित फाइनल रिहर्सल में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रांजिट ऑफिसर एवं लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर को टिप्स दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज 4 सितंबर रविवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा फरीदाबाद में एनडीए व एनएसीडीएस की 2022 की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए जिला फरीदाबाद में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की पवित्रता तथा कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए केंद्रवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रांजिट ऑफिसर एवं लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर की नियुक्तियां की गई हैं। लिखित परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अन्य अधिकारियों द्वारा सभी ऑफिसर एवं मजिस्ट्रेट को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
यूपीएससी के सैक्शन आफिसर आशीष ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर 12405 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एनडीए, एनए की परीक्षा पहले चरण में सुबह 10 से 12.30 बजे और दूसरे चरण में दोपहर 2 बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। इसी प्रकार सीडीएस-सस परीक्षा पहले चरण में सुबह 9 से 11 बजे तक और दूसरे चरण में 12 बजे से दो बजे तक तथा तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे से सांय 5 बजे तक होगी। परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। परीक्षा केंद्रो में केवल ड्यूटी देने वाले अधिकारी अन्दर जा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी अधिकारी परीक्षा केंद्रो के अन्दर जाने पर यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पूर्णतया पाबंदी है।
फाइनल रिहर्सल में सीटीएम नसीब कुमार, यूपीएससी के सहायक सैक्शन आफिसर सुनील कुमार, एसीपी सतपाल सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी मुनेष चौधरी, तहसीलदार नेहा सहारन, नायब तहसीलदार अजय कुमार, कर्ण कुमार सहित सम्बधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!