केंद्रीय राज्य मंत्री ने एफएमडीए, नगर निगम, एसएचवीपी और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

केंद्रीय राज्य मंत्री ने एफएमडीए, नगर निगम, एसएचवीपी और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 1 सितम्बर (अरुण शर्मा)। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है। हमें भविष्य में शहर के लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ पेयजल का प्रबंध भी करना पड़ेगा। ऐसे में हमें फिलहाल वर्ष 2031 के लिए 200 क्यूसिक अतिरिक्त पानी की व्यवस्था करनी है। इस पानी को हम पश्चिमी यमुना नहर व एनसीआर चैनल से लेकर गुरुग्राम से फरीदाबाद तक पाईप लाईन के जरिए लाने की योजना पर काम कर रहे हैं। इस योजना को लेकर प्रस्ताव लगभग अंतिम चरण में है। केंद्रीय राज्यमंत्री गुरुवार को सर्किट हाउस में एफएमडीए, नगर निगम, एसएचवीपी व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ अलग-अलग मीटिंग में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि गुरुग्राम से फरीदाबाद तक पानी लाने के लिए कैनाल की बजाए पाईपलाईन ही बेहतर रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जीएमडीए के साथ तालमेल कर एफएमडीए के अधिकारी दोनों जिलों में जरूरत के अनुसार जमीन का चयन करें और यह देखें कि इसके लिए किस-किस चीज की आवश्यकता है। अधिकारियों ने मीटिंग के दौरान बताया कि अभी 100 क्यूसिक अतिरिक्त पानी की आवश्यकता है और इसको लेकर ही कार्य कर रहे हैं। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हमें भविष्य की जरूरतों के अनुसार अभी से ही कार्य योजना तैयार करनी है। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्ष 2031 तक 200 क्यूसिक अतिरिक्त पानी के लिए योजना तैयार करें। इसमें 100 क्यूसिक पानी 2025 तक और बाकी 100 क्यूसिक वर्ष 2031 के लिए प्रस्तावित रहेगा। इसके साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि यमुना नदी में बैराज के लिए भी संभावनाओं को तलाशें ताकि नदी बेसिन में लगाए गए रैनीवैल रिचार्ज रहें और बरसाती पानी को कुछ समय के लिए रोका जा सके। इस दौरान एफएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल ने कहा कि एफएमडीए की योजना शहर को बाहर से ज्यादा से ज्यादा पानी के साथ-साथ भूजल जैसे अपने संशाधनों को विकसित करने की है।
मीटिंग के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करें और उन्हें निर्धारित समय में पूरा करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं उनकी संयुक्त निगरानी कमेटी बनाएं। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार समय से काम नहीं कर रहे हैं उनकी समीक्षा करें और उन्हें ब्लैकलिस्ट करें। इसके साथ ही उन्होंने शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों की क्रमश: समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए। इनमें पाली डबुआ-रोड़, सैनिक कालोनी रोड़, नवादा अंखीर रोड, सेक्टर-28 से सेहतपुर सहित कई कार्य शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या का समाधान करना हमारा कार्य है और कार्यों को समय पर पूरा करना अधिकारियों का कार्य है। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग में अमृत योजना के विभिन्न कार्यों को लेकर भी समीक्षा की गई।
मीटिंग में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, एफएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल, एफएमडीए की डिप्टी सीईओ डा. गरिमा मित्तल, नगर निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया सहित एफएमडीए व नगर निगम के सभी अधिकारी मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!