2015 के फिरौती के मामले में फरार आरोपित को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

2015 के फिरौती के मामले में फरार आरोपित को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 25 अगस्त (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने वर्ष 2015 के फिरौती के एक मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी का नाम अमित उर्फ हबडू है जो फरीदाबाद के मुजेड़ी गांव का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 32 वर्ष है। सितंबर 2015 में पुलिस थाना एसजीएम नगर में आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था इसमें आरोपी ने एसजीएम नगर के रहने वाले डॉक्टर सुभाष को धमकी भरा पत्र लिखकर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी और रंगदारी ना देने पर बवाना गैंग द्वारा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी इस मुकदमे में गिरफ्तार नहीं हुआ था और पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रहा था। माननीय अदालत ने उपरोक्त आरोपी को बार-बार सम्मन भेजें परंतु आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ जिसके कारण उक्त आरोपी को अदालत द्वारा जुलाई 2016 में भगोड़ा घोषित कर दिया गया। अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!