समाज में सुख समृद्धि के लिए गांव नरियाला में श्रीमद भागवत कथा का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

समाज में सुख समृद्धि के लिए गांव नरियाला में श्रीमद भागवत कथा का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 25 अगस्त (अरुण शर्मा)। समाज में सुख समृद्धि के लिए गांव नरियाला में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा में गरूड व्यास श्री गंगा विष्णु जी ने शामिल होकर कथा का बखान किया। श्रीमद भागवत कथा को सुनने के लिए दूरदराज से सैकड़ों की संख्या मेें महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर जिला परिषद के वार्ड नंबर-6 के वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने शामिल होकर व्यास जी गंगा विष्णु को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। संदीप शर्मा ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने से जहां मनुष्य को मानसिक व आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा आज के युग में मनुष्य संसारिक सुखों की ओर ज्यादा बढ़ रहा है इसलिए वह परमात्मा से दूरी बनाता जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि असली सुख परमात्मा के आशीर्वाद में ही होता है इसलिए हम सभी को अपने दैनिक जीवन में परमात्मा की भक्ति के लिए अवश्य समय निकालना चाहिए।
इस अवसर पर विनोद शर्मा, पंडित रतिराम, पंडित सुभाष नेताजी, शिव शर्मा, योगेश सरपंच, रामकुमार सरपंच, प्रकाश, पंडित गोविंदराम, मास्टर हरप्रसाद, मोहन, डा. गोपाल, भागीरथ, पंडित लच्छीराम सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!