फर्जी आधार कार्ड के साथ एक बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फर्जी आधार कार्ड के साथ एक बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद,19 अगस्त (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने फर्जी आधार कार्ड के साथ एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हसन मेंहदी है जो बांग्लादेश के ढाका जिले के गांव पासपिका का रहने वाला है। आरोपी की उम्र करीब 25 वर्ष है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को कल सेक्टर 85 की बिहारी मार्केट से काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से दो फर्जी आधार कार्ड तथा एक फर्जी पैन कार्ड बरामद किया गया। फर्जी आधार कार्ड पर ओल्ड फरीदाबाद का पता लिखा हुआ था। आरोपी के कब्जे से उसकी बांग्लादेश की एक आईडी भी बरामद की गई है। आरोपी को काबू करके खेड़ीपुल थाने लाया गया जहां उसके खिलाफ फर्जी कागजात तैयार करके इसका गलत उपयोग करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फरीदाबाद के मेट्रो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। आरोपी ने बताया कि उसके दांतों में दिक्कत चल रही थी और उसकी अस्पताल से सर्जरी हुई है। आरोपी ने बताया कि वह भारत में ही रहना चाहता था इसलिए उसने फर्जी आधार कार्ड बनवा लिए। आरोपी से मामले में अभी जांच की जा रही है और आरोपी को फर्जी आधार कार्ड बनाकर देने वाले आरोपी के बारे में पूछताछ करके उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!