हरियाणा कौशल रोजगार निगम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर जमकर किया प्रदर्शन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा कौशल रोजगार निगम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर जमकर किया प्रदर्शन।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद,10 अगस्त (अरुण शर्मा)। नगर निगम के कर्मचारियों ने आज भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 1366 फायरमैन व ड्राइवर को 2268 फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर के पद पर समायोजित करने फायर विभाग को पुन: शहरी स्थानीय निकाय विभाग में शामिल करने पुरानी पेंशन बहाल करने नए पद सृजित कर पक्की भर्ती करने सहित 10 मई व 28 जून को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बीच हुए समझौतों को लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय से नीलम रोड तक जुलूस निकालकर झाडू झंडा प्रदर्शन करते हुए बीके चौक पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का पुतला दहन किया इसके बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया जहां निगम आयुक्त के प्रतिनिधि चीफ इंजीनियर रामजीलाल ने कर्मचारियों से ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिय़ा ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव कृष्ण चंडालिया ने किया इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप प्रधान कमला, उप महासचिव सुनील चिंडालिया व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का गठन कर प्रदेश के पार्ट 1 व पार्ट 2 व अनुबंधित आधार तथा विभाग के रोल पर लगे कर्मचारियों को हमेशा कच्चा रखने एवं बेरोजगारों युवाओं को पक्का रोजगार देने की बजाए कच्चा रोजगार देने का षड्यंत्र किया है, जिसके विरोध स्वरूप निगम के कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। हरियाणा कौशल रोजगार निगम का पुतला दहन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपते हुए चेतावनी दी है, कि यदि सरकार ने इस पर रोक नहीं लगाई तो उनका संघ बड़ा आंदोलन करेंगा।
श्री शास्त्री ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का 11 राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन रोहतक मातूराम कम्युनिटी सेंटर में 20 अगस्त से 21 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें 60 नगर पालिकाओं, 22 नगर परिषदों व 11 नगर निगम तथा 89 अग्निशमन केंद्र के 500 से ज्यादा महिला एवं पुरुष डेलिकेट एवं अब्बर्जर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों और वायदा खिलाफी के खिलाफ संघ हड़ताल जैसे बड़े आंदोलन की घोषणा भी सम्मेलन के मंच से करेगा।
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा कर्मी नेता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बडख़ल ब्लाक के प्रधान अनूप चिंडालिया, फरीदाबाद ब्लॉक के सचिव शक्ति सिंह, तिगांव ब्लॉक के सचिव मनोज बालगुहेर, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव नानक चंद खैरालिया, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी सिंह शर्मा, बेलदार यूनियन के प्रधान साबुद्दीन, इंजीनियरिंग विंग के नेता वीर सिंह तेवतिया, सैनिटेशन स्टाफ के प्रधान शिवकुमार, सचिव अनिल चिंडालिया, इलेक्ट्रिशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, ड्राइवर यूनियन के प्रधान परशराम अधाना व वेद भड़ाना, महिला नेता सुरेश, ललिता, शकुंतला, कमलेश, राजबाला, ज्ञानवती, कमला आदि भी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!