चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहे दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहे दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 7 अगस्त (अरुण शर्मा )। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम महाबीर और सूरज है। आरोपी महाबीर पलवल के गांव सिलौटी का तथा आरोपी सूरज ओखला, हरकेश नगर दिल्ली का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियो को जेसीबी चौक पर चैकिंग के दौरान काबू किया है। आरोपियो से मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो पेश नही कर पाए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपियों ने मोटरसाइकिल को दिल्ली के ओखला से बेचने की नियत से चोरी किया है। आरोपी अब मोटरसाइकिल को बेचने के लिए पलवल ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के संबंध में दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!