नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने आज विधायक राजेश नागर को सौंपा ज्ञापन । – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने आज विधायक राजेश नागर को सौंपा ज्ञापन ।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 5 अगस्त (अरुण शर्मा)। विधायक राजेश नागर ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण का हमें स्वागत करना चाहिए और शहरी गांवों को भी सैक्टरों में रह रहे लोगों जैसी सुविधाएं देने का प्रयास करना चाहिए। वह नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।
संघ के सदस्यों ने आज विधायक राजेश नागर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें राज्य सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए कौशल विकास रोजगार निगम को भंग किए जाने की मांग रखी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हमारे पहले के ही कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया है, अब सरकार पूरी तरह से ठेकेदारी प्रथा को अमलीजामा पहनाने पर आमादा है। जिसका हम कड़ाई से विरोध करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और रोजगार निगम को भंग किए जाने की मांग की। उन्होंने 24 गांवों को नगर निगम में शामिल करने के बाद कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के बावजूद उन्हें औजार नहीं दिए जाने की शिकायत भी की।
इस पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार सर्व कर्मचारियों के हित में निर्णय ले रही है। सभी विभागों के कर्मचारियों की भर्ती में एकरूपता लाने के लिए रोजगार निगम की स्थापना की गई है। इसके अच्छे नतीजे निकलकर सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि 24 गांवों को नगर निगम में शामिल करने का अर्थ है कि अब निगम का दायरा बढ़ गया है। निगम की जिम्मेदारियां बढ़ी हैं तो संसाधन भी बढ़े हैं। आप लोगों की औजार न मिल पाने की समस्या को बहुत जल्द समाधान कर दिया जाएगा क्योंकि हम चाहते हैं कि इन गांवों में भी शहरों की तर्ज पर लोगों को सुविधाएं प्राप्त हों। मैं इस बारे में जल्द ही निगम आयुक्त से बात करूंगा। विधायक श्री नागर ने कहा कि आप लोग सरकार के निर्णयों को समझें और मैं भी आपकी मांगें सरकार तक पहुंचाऊंगा।
इस मौके पर नानक चंद जिला सचिव, दिलीप गुरचरण खांडिया जिला प्रधान, सुदेश जैनवाल, दर्शन सोया, शक्तिसिंह प्रधान, मनोज ग्रामीण प्रधान, रघुवीर चौटाला, महेंद्र कुडिया, राजकुमार, साजन खांडिया व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!