महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 29 जुलाई (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि महिला थाना सेंट्रल की टीम ने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी तरुण को गिरफ्तार किया है।पीडित लडकी की शिकायत के अनुसार लडकी वर्ष 2020 लॉकडाउन के दौरान आरोपी के ग्राहक सेवा केन्द्र मोलड़बंद दिल्ली पर पैसे निकलवाने के लिए गई थी। जिसकी वहां आरोपी से मुलाकत हुई, आरोपी ने लडकी से उसका फोन नम्बर ले लिया और बात करने लगा। आरोपी ने लडकी को नौकरी लगवाने के लिए बुलाया और अपने ऑफिस में नौकरी लगा कर होटल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने अपना एक ग्राहक सेवा केन्द्र ऑफिस सेहतपुर पल्ला में खोला था। लडकी को पल्ला ग्राहक सेवा केन्द्र पर भेज दिया। लडकी ने महिला थाना में 22 जुलाई को शिकायत दी जिस पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए महिला थाना पुलिस टीम ने आरोपी को पकडऩे के लिए केजीएल, सेहतपुर और मोलड़बंद दिल्ली में रेड की। आरोपी तरुण को ग्राहक सेवा केंद्र बड़ोदा बैंक सेहतपुर पल्ला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी फरीदाबाद के सेक्टर-77 केजीएल ग्रीन्स सोसाइटी का रहने वाला है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!