जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए फरीदाबाद द्वारा तिरंगा रैली का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए फरीदाबाद द्वारा तिरंगा रैली का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 29 जुलाई (अरुण शर्मा)। जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए फरीदाबाद द्वारा आज एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस तिरंगा रैली को कुलपति प्रो. एस. के. तोमर ने सीवी रमन विज्ञान खण्ड से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का आयोजन संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
तिरंगा रैली विज्ञान खण्ड से शुरू होकर कलाम चौक में संपन्न हुई। रैली में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। तिरंगा रैली कैंटीन, छात्रावास और पुस्तकालय सहित विश्वविद्यालय के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। कुलपति प्रो. एस.के.तोमर तथा कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग सहित सभी डीन और विभागाध्यक्ष रैली में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर बोलते हुए कुलपति प्रो. तोमर ने कहा कि हर घर तिरंगा एक अनूठा अभियान जो राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता लाने के साथ.साथ नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करने के उद्देश्य से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और यह राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!