गांव चीरसी में बागवानी जागरूकता कैंप का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

गांव चीरसी में बागवानी जागरूकता कैंप का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 29 जुलाई (अरुण शर्मा)। जिला उद्यान अधिकारी फरीदाबाद डॉ. रमेश कुमार की अध्यक्षता में गांव चीरसी में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, मेरा पानी मेरी विरासत, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना, भवन्तात भरपाई योजना, जल शक्ति अभियान व विभागीय योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत करवाने जागरुक करने के लिए एक बागवानी जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। उक्त कैम्प में बागवानी अधिकारियों द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं से रूबरू करवाया गया। इसके अतिरिक्त बागवानी विभाग द्वारा किसानों को योजनाओं के पम्पलेट्स भी वितरित किए गए ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ लें सकें।
जिला उद्यान अधिकारी फरीदाबाद डॉ. रमेश कुमार ने किसानों से आह्वान किया कि किसान विभागीय योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा अपनाए जिससे किसान बागवानी फसलें लेकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान विभागीय योजनओं जैसे मेरा पानी-मेरी विरासत को अपनाकर धान की फसल को छोडक़र बागवानी की फसलें अपनाये जिससे पानी की बचत हो सके तथा अधिक आय प्राप्त कर सकें। खेतों में फलदार पौधों के बाड़ लगाने वाले किसानों को बागवानी विभाग अब ज्यादा सब्सिडी देगा। अब विभाग ने किसानों को मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक कर दिया है। सब्सिडी का पैसा बाड़ लगाने वालों को तीन किस्तों में दिया जाएगा। अधिक सब्सिडी देकर सरकार का मकसद किसानों की आय व फलों के उत्पादन को बढ़ाना है। एक किसान को अधिकतम 10 एकड़ तक सब्सिडी दी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!