भाजपा युवा मोर्चा ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि कीअर्पित। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भाजपा युवा मोर्चा ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि कीअर्पित।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 26 जुलाई (अरुण शर्मा)। भाजपा युवा मोर्चा ने मंगलवार को डबुआ स्थित केडी सी.सै. स्कूल से प्रभात फेरी के रूप में तिरंगा यात्रा निकाली और कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस यात्रा का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला एवं संयोजन आदेश यादव द्वारा किया गया। इस प्रभात फेरी में 16 से 18 वर्ष के युवाओं को कारगिल युद्ध की पूरी गाथा सुनाई गई। उनको बताया गया कि युद्ध के दौरान हमारे देश के प्रधानमंत्री कौन थे और किस प्रकार शहीदों ने अपनी जान पर खेलकर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। यात्रा का आरंभ के.डी. सी.सै. स्कूल डबुआ कॉलोनी से आरंभ कर बाजार में होते हुए कॉलोनी से लगभग 5 किलोमीटर फेरी के बाद वापिस स्कूल पर समाप्त किया गया।
इस मौके पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों को फूल अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके शौर्य वीरता व अदम्य साहस को सराह कर सत सत नमन किया गया। यात्रा के दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया की भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या लाल चौक, कश्मीर से यात्रा शुरू कर कारगिल में आज इसका समापन करेंगे। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सैनिकों की जीत के उपलक्ष्य में आज 26 जुलाई पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। श्री सिंगला ने कहा कि युद्ध कभी अच्छा नहीं होता। इससे दोनों तरफ  बड़ा नुकसान होता है, हजारों सैनिक शहीद हो जाते हैं। भारत एक शांतिप्रिय देश है जो युद्ध में विश्वास नहीं करता है।
इस मौके पर डॉ आर एन सिंह जिला महामंत्री ने कहा कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं ये सब इन शहीद सैनिकों की वजह से ले रहे है। जो दुश्मन के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देते बेशक बलिदान ही क्यो ना देना पड़े।  इस प्रभात फेरी में नंगला मंडल अध्यक्ष कविंद्र चौधरी, युवा मोर्चा के आदेश यादव, युवा मोर्चा के महामंत्री गोल्डी अरोड़ा, सचिन ठाकुर, जिला सचिव कार्तिक वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष योगेश तेवतिया, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, मनीष यादव, सनी कुमार, समीर टंडन, हरप्रीत, अंकित पीलवान, रिंकू शर्मा सहित मंडल व कार्यकर्ता शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!