जननायक जनता पार्टी, ग्रामीण पार्टी न होकर शहरी क्षेत्र में मजबूत होने का काम दिन प्रतिदिन कर रही है – उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जननायक जनता पार्टी, ग्रामीण पार्टी न होकर शहरी क्षेत्र में मजबूत होने का काम दिन प्रतिदिन कर रही है – उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 24 जुलाई (अरुण शर्मा)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज बल्लभगढ़ हल्का अध्यक्ष दीपक चौधरी द्वारा आयोजित जननायक सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो मेहनत बल्लबगढ़ की है इसका नतीजा है कि आज संगठन पहले से मजबूत हुआ है और नए साथियों को जोडऩे में कामयाब हुआ है। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी ग्रामीण पार्टी ना होकर शहरी क्षेत्र में मजबूत होने का काम दिन प्रतिदिन कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर जन समस्याओं का निवारण जनप्रतिनिधि समय पर करते रहे तो संगठन और ज्यादा मजबूत होता है। कार्यक्रम के आयोजक दीपक चौधरी की पीठ थपथपाते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने दीपक चौधरी को दी है वह उसे बखूबी निभा रहे हैं और पार्टी एक यूनिट की तरह जिले में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी, गरीब, कमरे के लिए अंतिम छोर तक मूलभूत सुविधा देने का काम जननायक जनता पार्टी कर रही है। फरीदाबाद जिले के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि कोरोना कॉल में किए गए टेंडरों को फिर से टेंडर करने का काम किया है। जिससे शहर की सडक़ों को बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद क्षेत्र में ग्रीवेंस की बैठकों में पहुंचने पर मुझे सबसे ज्यादा सीवर की समस्याओं से अवगत कराया जाता है। जो कि सबसे गंभीर समस्या है। प्रशासनिक अधिकारियों के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि उत्तर प्रदेश के जिला वन अधिकारी द्वारा एसटीपी प्लांट तक पाइप लाइन बिछाने की एनओसी नहीं मिल रही है। इसको लेकर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विदाई कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया तो उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ड्यूटी लगाई है और आगामी 4 महीनों के अंदर फरीदाबाद में बनाए गए एसटीपी प्लांटो को जोडऩे का काम करेंगे जिससे शहर की सीवर समस्या से निजात मिलेगा।
हरियाणा प्रदेश की छोटी पंचायत को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसे लोगों को निगम में भेजने का काम करें जो कि आपकी आवाज को शक्ति से उठाने का काम करें।
नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद के लोगों को आश्वासन दिया था कि निगम में हुए घोटालों की जांच 2 महीने के अंदर होनी शुरू हो जाएगी। इस जांच के अंदर चाहे कोई उच्च अधिकारी शामिल क्यों ना हो सभी की जांच की जाएगी और  कोई दोषी पाया जाएगा तो उसकी वसूली भी उसी से की जाएगी।
अग्रवाल धर्मशाला के प्रधान से दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर आपकी कमेटी हमें धर्मशाला के अंदर एक हॉल देने का काम करेंगे तो उसमें हम दस लाख रुपए की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का काम करेंगे और लाइब्रेरी का नाम महाराजा अग्रसेन रखने का काम किया जाएगा। जिसका फायदा शिक्षा के क्षेत्र में तैयारी कर रहे युवा उठा सके।
श्री चौटाला से मुलाकात कर पूर्वांचल के लोगों ने मांग रखी की पार्टी के अंदर पूर्वांचल सेल का गठन करने का काम करें जिससे कि हम और हमारा समाज अधिक से अधिक लोग पार्टी से जोडऩे का काम करें।
इस मौके पर पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, प्रदेश सचिव ठाकुर राजा राम, कृष्ण जाखड़, पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, महिला जिला अध्यक्ष हरमीत कौर, नलिन हुड्डा, अरविंद भारद्वाज, दीपक चौधरी, जग्गी मेंबर, हाजी करामत अली, कुलदीप तेवतिया, ललित कुमार बंसल, मास्टर सतीश फोगाट, उमेश भाटी,अनिल खुटेला, सुनील डिंडे सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!