पुरी प्रथम सोसायटी के स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित बैठक में ग्रेटर फरीदाबाद की समस्याएं को केंद्रीय राज्य मंत्री श्री गुर्जर के समक्ष रखा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पुरी प्रथम सोसायटी के स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित बैठक में ग्रेटर फरीदाबाद की समस्याएं को केंद्रीय राज्य मंत्री श्री गुर्जर के समक्ष रखा !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 21 जुलाई (अरुण शर्मा)। केंद्रीय राज्य मंत्री गुरुवार को ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-84 स्थित पुरी प्रथम सोसायटी में स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित बैठक में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का भाजयुमो के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा, युवा समाजसेवी पारस राय, अश्वनी शर्मा, राजीव तुली, मयंक रावत, अमरदीप सिंह, प्रवीण गौतम सहित अन्य सोसायटी के मौजिज लोगों ने उनका फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सोसायटी में रहने वाले लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री गुर्जर के समक्ष सोसायटी की समस्याएं रखते हुए बताया कि सोसायटी के आसपास की सडक़ें बदहाल है, जिसके चलते मामूली बरसात में यहां पानी भर जाता है और लोगों को आवागमन में दिक्कतें पेश आती है। वहीं यहां की सडक़ों पर लाईटें नहीं लगी हुई है, जिसके चलते रात के समय अंधेरा रहता है और असामाजिक तत्व इसका फायदा उठाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे देते है। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से भी यहां कोई पुलिस गश्त नहीं होती, जिसके चलते लोग भय के साए में रहते है।
लोगों की समस्याएं सुनने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि उनकी सभी समस्याओं को लेकर वह संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देंगे और जल्द इनका निराकरण करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद का विकास बेहतर तरीके से किया जाएगा, जहां बड़ी-बड़ी सीवरेज लाईन डाली जा रही है वहीं सडक़ों के सौंदर्यीकरण की योजना भी बनाई जा चुकी है, यहां बरसात का पानी न रूके इसके भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है और रही बात सुरक्षा की तो यहां सुरक्षा के लिहाज से सडक़ों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है ताकि हर व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि प्रदेश की मनोहर सरकार ग्रेटर फरीदाबाद के विकास के लिए कोई कसर बाकि नहीं छोड़ रही, कुछ समय इन योजनाओं को पूरा होने में लग रहा है और जब यह योजनाएं पूरी हो जाएगी, तब ग्रेटर फरीदाबाद गुडगांव व नोएडा की तर्ज पर विकसित क्षेत्र बनकर उभरेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!