अग्रवाल समाज कुलदेवी आदि शक्ति मां लक्ष्मी की रथ यात्रा ने फरीदाबाद में किया प्रवेश। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अग्रवाल समाज कुलदेवी आदि शक्ति मां लक्ष्मी की रथ यात्रा ने फरीदाबाद में किया प्रवेश।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 20 जुलाई (अरुण शर्मा)। अग्रवाल समाज कुलदेवी आदि शक्ति मां लक्ष्मी की रथ यात्रा अग्रोहा धाम से चल कर पूरे हरियाणा में भ्रमण करते हुए फरीदाबाद में 16 जुलाई को प्रवेश कर चुकी है, जिसका शहर के विभिन्न हिस्सों में अग्रवाल समाज के साथ साथ सभी बिरादरी के लोगों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। हाल मे रथ यात्रा का स्वागत पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल द्वारा सेक्टर 19 अग्रवाल धर्मशाला पहुंचने पर किया गया।
इस मोके पर पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि अग्रोहा धाम से शुरु हुई रथ यात्रा पूरे भारत मे लगभग 11 लाख किलोमीटर की यात्रा तय करेगी जोकि एक मिशाल के साथ-साथ समाज के सभी बंधुओ को एक सूत्र मे पिरोने का काम करेगी। विपुल गोयल ने बताया की  पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से ये रथयात्रा निकाली जा रही है जो देश के हर हिस्से में यात्रा पहुंचेगी। इस यात्रा को गीता के 18 अध्यायों के आधार 18 रथों के आधार पर तैयार किया गया है। इसके अलावा अग्रवाल समाज की कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी के रथ को भी गीता स्वरूप में तैयार किया गया है जो भव्य एवं दिव्य रथ सनातन संस्कृति को समेटे हर किसी के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
पूर्व मंत्री ने कहा की अग्रवाल समाज हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाला है और समाज के सभी लोगों की सेवा के लिए तैयार रहता है। विपुल गोयल ने कहा की अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का उद्देश्य जन-जन को इस यात्रा से जोडऩे और अग्रवाल समाज की तीर्थ स्थली अग्रोहा के प्रति आस्था रखने का है।
इस मौके पर स्वामी नर्मदा शंकर, अग्रवाल समाज से प्रधान संत गोपाल गुप्ता, पंडित मुकेश शास्त्री, राधे श्याम बंसल जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल समाज, श्री राम अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष, सुरेश चंद गर्ग जिला उपाध्यक्ष, सी एम गर्ग उद्योगपति, सुरेश कुमार गर्ग, मुकेश अग्रवाल जिला महासचिव, महेश सिंघल व अन्य काफी लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!